24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं, कांग्रेस के यह दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने की सूची जारी

लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर लगा विराम, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Apr 2019, 12:52 PM IST

PM Narendra Modi and Priyanka Gandhi

PM Narendra Modi and Priyanka Gandhi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। गुरुवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिसमे वाराणसी से कांगे्रस ने अजय राय को पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है जबकि गोरखपुर संसदीय सीट मधुसूदन तिवारी को दी है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दी यह उपाधि, कहा अब कर्ज चुकाने का समय आया

IMAGE CREDIT: Patrika

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची ऐसे समय जारी की है जब थोड़ी देर बाद पीएम नरेन्द्र मोदी का अपना संसदीय क्षेत्र में मेगा रोड शो होने वाला है ऐसे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। प्रियंका गांधी खुद बनारस से चुनाव लडऩा चाहती थी लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन के कमजोर होने के चलते प्रियंका गांधी को चुनाव लडऩे से रोक दिया है उनकी जगह वर्ष 2014 में चुनाव लड़े अजय राय ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बनारस में कभी बीजेपी के बड़े नेता माने जाने वाले अजय राय ने सपा के बाद कांग्रेस का दामन थामा था और पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस के टिकट से ही विधानसभा व संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेज बहादुर यादव ने किया नामांकन, कहा असली व नकली चौकीदार में है मुकाबला

महागठबंधन ने शालिनी यादव को दिया है टिकट, कांग्रेस से अजय राय
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से अब सभी प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं। बीजेपी ने सबसे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी को यहां से प्रत्याशी बनाया है जबकि अखिलेश यादव व मायावती गठबंधन ने कांग्रेस छोड कर आयी शालिनी यादव को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव में उतार कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने के बाद से उन लोगों को थोड़ी निराशा हुई है जो वाराणसी संसदीय सीट पर पीएम नरेन्द्र मोदी व प्रियंका गांधी का चुनावी मुकाबला देखने की उम्मीद कर रहे थे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का झंडा लगे वाहन के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गये दो केन्द्रीय मंत्री, डीएम ने कहा वीडियोग्राफी के आधार पर होगी जांच

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग