
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। फोटो-IANS
Brajesh Pathak MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा को अपनी संभावित हार का अंदाजा हो चुका है, इसलिए वह आरोप लगाकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है।
वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पाठक ने कहा कि विपक्ष के बयान हताशा का नतीजा हैं। उनके मुताबिक सपा को अपनी हार दिख रही है और वह सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसी बातें कह रही है।
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मतदाताओं का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि इसी समर्थन के बल पर पार्टी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
पाठक ने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतने बड़े आयोजन के लिए सरकार और पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया जाएगा। उन्होंने इसे रक्षा से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम बताया।
बता दें कि ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला था।
उन्होंने कहा था, "स्नातक एमएलसी चुनाव का जो चुनाव हो रहा है इसके लिए मैं सभी मतदाताओं से अपील कर रहा हूं क्योंकि आपके वोट से लोकतंत्र बचेगा। जहां पर ये सरकार दावा करता रहा कि निष्पक्ष चुनाव होगा। बहुत सारे जगह पर भाजपा के लोग निराश है जिस तरह से मतदान हो रहा है उससे भाजपा निराश हो गए हैं कई जिलों से सूचना मिली है कि जहां पर सपा के लोग मतदान करने जा रहे हैं तो उन्हें रोकने के लिए भाजपा के गुंडे या फिर भ्रष्ट अधिकारी को आगे कर दिया है। तो ये शिक्षक का चुनाव है। ये व्यवहार ये आम चुनाव में करें। लेकिन आम जनता इनके खिलाफ है और एक-एक मतदान करके इन्हें हटाने का काम करेंगे…."
Updated on:
24 Oct 2026, 12:34 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 12:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.