25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी का झंडा लगे वाहन के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गये दो केन्द्रीय मंत्री, डीएम ने कहा वीडियोग्राफी के आधार पर होगी जांच

नामांकन कक्ष में जाने से किया इंकार, पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहा है नामांकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Apr 2019, 5:00 PM IST

Union Minister Piyush Goyal and JP Nadda

Union Minister Piyush Goyal and JP Nadda

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी का झंडा लगा कर प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने पर बीजेपी के दो केन्द्रीय मंत्री की परेशानी बढ़ सकती है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है जहां पर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व जेपी नड्डा के नामांकन कक्ष में जाने की अटकले थे जिसे डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि नामांकन कक्ष में कोई नहीं गया था रही बात वाहन की तो वीडियोग्राफी के आधार पर मामले की जांच की जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो के बहाने होगा NDA का शक्ति परीक्षण

IMAGE CREDIT: Patrika
IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को नामांकन करने के लिए आने वाले हैं इसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा आदि वरिष नेताओं ने बनारस में ही डेरा डाला हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी का 25 अप्रैल को रोड शो होना है जिसके लिए भी बीजेपी नेता सारी तैयारियों को देख रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व जेपी नड्डा कलेक्ट्रेट परिसर गये थे जहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी अपना नामांकन करने के लिए आयेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है और कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष के पास किसी को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। दोपहर में लगभग पौने तीन बजे पीयूष गोयल व जेपी नड्डा अपने वाहन के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों को लगा कि एसपीजी आ रही है और उन्होंने वाहन को रोकने का प्रयास तक नहीं किया। इसके चलते दोनों केन्द्रीय मंत्री के वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच गये। इसके बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि वाहन पर बीजेपी का झंडा लगा है और एसपीजी की जगह उसमे से केन्द्रीय मंत्री उतर रहे हैं तो सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही सारे वाहनों को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर करवाया। इसी बीच दोनों केन्द्रीय मंत्री नामांकन परिसर में पहुंच गये। इस दौरान वहां पर बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव भी नामांकन करने पहुंचे थे। चर्चा थी कि दोनों केन्द्रीय मंत्री नामांकन कक्ष में भी चले गये थे। थोड़ी देर तक नामांकन परिसर देखने के बाद केन्द्रीय मंत्री वहां से निकल कर जिलाधिकारी के कार्यालय में चले गये थे। नामांकन का समय खत्म होने के बाद जब जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह वहां से निकले तो मीडिया ने केन्द्रीय मंत्री के नामांकन कक्ष में जाने की बात पूछी। जिलाधिकारी ने साफ किया कि दोनों केन्द्रीय मंत्री नामांकन कक्ष में नहीं गये थे। प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी का झंडा लेकर जाने की बात है तो वीडियोग्राफी के आधार पर इसकी जांच करायी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीयूष गोयल ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लडऩे पर दिया बयान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग