
PM Narendra Modi road show
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो 25 अप्रैल को होगा। बीजेपी ने इसके लिए सारी तैयारी कर ली है। बीजेपी ने रोड शो के बहाने एनडीए की एकता व शक्ति परीक्षण दिखाने की तैयारी की है। बीजेपी के लिए इस रोड शो को सफल बनाने के लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रणनीति बनायी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक यह रोड शो होगा।
यह भी पढ़े:-नामांकन के बाद मोदी लहर बन जायेगी सुनामी-अमित शाह
पीएम नरेन्द्र मोदी का आगमन 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक हो जायेगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से लंका स्थित मलवीय प्रतिमा से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लोजपा के राम विलास पासवान से लेकर एनडीए में शामिल अन्य दल के नेता शामिल होंगे। बीजेपी के दिग्गज नेताओं व प्रत्याशी का भी रोड शो में जमावड़ा होने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि अब तक के चुनाव में यह सबसे ऐतिहासिक रोड शो होगा। लंका से शुरू हुआ रोड शो दशाश्वमेध घाट पर जाकर समाप्त होगा। रोड शो के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी गंगा आरती में भाग लेंगे। इसके बाद रात में शहर के 500 प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर उनसे वार्ता होगी। 26 अप्रैल की सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद अपना नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हो जायेंगे।। इस समय भी एनडीए के सहयोगी दल के नेता उनके साथ रह सकते हैं।
यह भी पढ़े:-पीयूष गोयल ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लडऩे पर दिया बयान
सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, ड्रोन से होगी रोड शो की निगहबानी
पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर अन्य वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। रोड शो की ड्रोन कैमरे से निगहबानी भी की जायेगी। रोड शो वाले स्थान पर बैरीकेडिंग की जा चुकी है। एसपीजी ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोर्चा संभाल लिया है। रोड शो के दौरान ऊंची इमारतों पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं। इसी क्रम में डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट को भी तैनात किया गया है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दी यह उपाधि, कहा अब कर्ज चुकाने का समय आया
रोड शो में दिखेगी लघु भारत की झलक
पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में लघु भारत की झलक दिखायी देगी। देश के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में लोग इस रोड में शामिल रहेंगे। बीजेपी ने आम लोगों को भी आमंत्रण देकर रोड शो में शामिल होने की अपील की है। देश में तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं और पांचवे से लेकर सांतवे चरण के चुनाव में पूर्वांचल की 26 सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी रोड शो के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी का जनाधार दिखाने के साथ एनडीए की एकता को भी प्रदर्शित करना चाहती है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था होगी बड़ी चुनौती, एसपीजी ने संभाला मोर्चा
रोड शो के हैं सियासी मायने
यूपी में बीजेपी ने वर्ष 2014में सहयोगी दलों के साथ 80 में से 73 सीट जीती थी। बाद में अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन के चलते तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की राह में महागठबंधन के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस बड़ा रोड़ा है। ऐसे में बीजेपी रोड शो के सहारे पूर्वांचल की 26 सीटों को साधना चाहती है। बीजेपी दिखाना चाहती है कि पूर्व लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर अभी खत्म नहीं हुई है। महागठबंधन व कांग्रेस पर बीजेपी का गठबंधन भारी रहेगा। इसी सोच के साथ बीजेपी ने इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए यहां पर अमित शाह डालेंगे चार दिनों तक डेरा
Updated on:
24 Apr 2019, 1:05 PM IST
Published on:
24 Apr 2019, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.