25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर शो में 142 बीमार! तेज धूप और गर्मी से बेहाल हुए लोग, जानें क्या है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

Namo Ghat Varanasi: वाराणसी में वायु सेना की ओर से शनिवार को आयोजित एयर शो के दौरान दर्शकों को तत्काल मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद रहा। नमो घाट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 25 Oct 2026, 9:22 AM IST

Varanasi news

काशी के घाट पर आयोजन, फोटो सोर्स- पत्रिका (फाइल)

Air show Varanasi: वाराणसी में वायु सेना की ओर से शनिवार को आयोजित एयर शो के दौरान दर्शकों को तत्काल मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद रहा। नमो घाट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं। लेकिन आलम यह है कि केवल एक ही दिन में मेडिकल कैंप्स में कुल 142 लोग पहुंच गए, जिनका इलाज किया गया। वहीं, नमो घाट पर अचानक बीमार हुए एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। दरअसल, यहां भारी संख्या में लोग इस एयर शो को देखने के लिए पहुंच रहे हैं और घाटों पर तापमान अधिक होने के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

शासन से निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनपी सिंह के निर्देशन में एयर शो के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई थी। घाटों पर स्थापित चिकित्सा शिविरों में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक संसाधनों एवं दवाओं के साथ तैनात किया गया है। इसके अलावा, एमर्जेन्सी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा को भी सक्रिय रखा गया है।

गर्मी, उल्टी और चक्कर से परेशान हुए लोग

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि एयर शो देखने पहुंचे लोगों में डिहाईड्रेशन, माइग्रेन, गर्मी के कारण थकावट, तेज गैस्ट्राइटिस, उल्टी, चक्कर आने और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं सामने आई हैं। चिकित्सा शिविरों में पहुंचे लोगों की स्थिति के अनुसार जांच की गई और उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से काम किया।

बीमार बच्चे को ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया अस्पताल

उन्होंने बताया कि एयर शो के दौरान नमो घाट पर एक बच्चा अचानक बीमार हो गया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया गया। एंबुलेंस के माध्यम से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे एडमिट कर उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य है और इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पानी पीते रहें, अस्वस्थ होने पर लें मदद: सीएमओ

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि जब भी ऐसे बड़े आयोजन होते हैं तो लोगों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग हमेशा ही एक्टिव मोड में रहता है और पीड़ित लोगों की जल्द से जल्द इलाज कर उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित परामर्श देता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से एयर शो के दौरान घाटों पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि ऐसे आयोजन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और धूप व गर्मी से बचाव करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी मेडिकल कैंप में संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग