जानिए क्या है पंचक्रोशी यात्रा का धार्मिक महत्व, क्यों खास होगा पीएम मोदी का बनारस दौरा
पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे पड़ाव स्थल रामेश्वर महादेव से ही पीएम नरेन्द्र मोदी सदस्यता अभियान की शुरूआत कर सकते हैं। बनारस में पंचक्रोशी यात्रा का बेहद महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार काशी के 25 कोस क्षेत्र में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। इस क्षेत्र की सही ढंग से परिक्रमा करना ही पंचक्रोसी परिक्रमा कहलाता है। पंचक्रोसी यात्रा करने वालों को धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्रात्ति होती है साथ ही पापों का क्षय होने के साथ ही शिवधाम में स्थान मिलता है। पंचक्रोशी यात्रा करने के लिए महाशिवरात्रि, सावन व मलमास में लाखों श्रद्वालु आते हैं। संकल्प लेकर एक, तीन या पांच दिन में नंगे पांव ही पांच पड़ाव की परिक्रमा करते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोसी यात्रा को अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया है। अब इसी राह पर पीएम नरेन्द्र मोदी के पौधरोपण अभियान के शुरूआत के बाद डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। इससे पंचक्रोस यात्रा अधिक सुगम व राहतदायक हो जायेगी। बनारस में सावन के पहले पीएम मोदी के इस दौरे को राजनीतिक व धार्मिक दोनों रुप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़े:-PM नरेन्द्र मोदी अब करेंगे हरियाली मिशन की शुरूआत, यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ऐसे बढ़ायेगी ताकत