बेहद खास है रूद्राक्ष, मिलेगी यह सुविधाएं
केन्वेंशन सेंटर रूद्राक्ष बेहद खास है। यहां पर 1200 लोगों के बैठने के लिए भव्य प्रेक्षागृह, तीन बड़े सभागार, प्रदर्शनी कक्ष, सिटी कमांड व कंट्रोल रूम, फूड कोर्ट, म्यूजियम आदि का निर्माण होगा। जापान सरकार निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक मुहैया करा रही है और जापानी कंपनी के निर्माण करने से यह सेंटर बेहद अलग व खास होगा। रूद्राक्ष में काशी की परम्पराओं को सहेज कर रखने में आसानी होगी। साथ ही निर्माण पूरा हो जाने के बाद यहां पर इंटरनेशनल स्तर के कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
यह भी पढ़े:-PM नरेन्द्र मोदी अब करेंगे हरियाली मिशन की शुरूआत, यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ऐसे बढ़ायेगी ताकत