लोकसभा चुनाव 2019 में विजय होने के बाद से पीएम नरेन्द्र मोदी का दूसरा बनारस दौरा होगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम मोदी 27 मई को काशी में आये थे। संसदीय क्षेत्र की जनता को धन्यवाद कहने के बाद ही जाकर पीएम पद का शपथ लिया था अब 6 जुलाई को बनारस में आने वाले हैं। बीजेपी ने अभी से यूपी चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी का गठबंधन टूट चुका है इसके बाद से सपा व बसपा हार के कारणों में खोजने में जुटी है दूसरी तरफ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस अभी तक लोकसभा चुनाव में मिली हार से उबर नहीं पाये हैं और बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी बीजेपी की सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही पौध रोपण अभियान का भी श्रीगणेश किया जायेगा। ३० सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान में बनारस में 27 लाख पौधे लगाने की योजना है। इसके लिए पंचकोसी यात्रा वाले मार्ग का चयन किया गया है। पौधे लगाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखने में सफलता मिल जाती है तो यह मार्ग अन्य जिलों के लिए नजीर बन जायेगा।
यह भी पढ़े:-होटल में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका