बनारस भले की मोक्षदायिनी गंगा के किनारे बसा हुआ है लेकिन शहर की बड़ी आबादी आज भी प्यासी है। यूपी सरकार ने लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया था इसके बाद भी सरकारी भ्रष्टाचार ने लोगों को प्यासा रखा। जल निगम (पेयजल) ने वरुणापार के लोगों व शहर के अन्य हिस्से में पेयजल पहुंचाने के लिए शहर में 26 ओवरहैड टैंक बनाये गये थे लेकिन आज तक सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। ओवरहैड टैंक से पानी के लिए सप्लाई के लिए भूमिगत पाइपलाइन भी बिछायी गयी है जो काफी खराब किस्म की है जब भी टेस्टिंग के लिए ओवरहैड से पानी की सप्लाई शुरू करते ही पाइप फट जाती है और सड़क धंस जाती है जिसके चलते पानी की सप्लाई आज तक नहीं हो पायी।
यह भी पढ़े:-जमीन विवाद के चलते हुई थी हिस्ट्रीशीटर व उसकी प्रेमिका की हत्या