पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष की अधिकांश जमीन पर था रुचि का कब्जा
रुचि के पति दिलीप सिंह की मौत लगभग दो साल पहले सड़क हादसे में हो गयी थी इसके बाद रुचि के ससुराल पक्ष की अधिकतर जमीन पर उसका कब्जा था। रुचि के ससुर के चार भाई थे। रुचि के ससुर के तीन भाईयों की शादी नहीं हुई थी, जबकि एक भाई का बेटा था। इसके चलते पति की मौत के बाद रुचि सिंह के पास चार हिस्से की जमीन थी जबकि उसके चचेरे देवर जय प्रकाश सिंह के पास एक ही हिस्से की जमीन थी। जय प्रकाश लगातार सारी जमीन को अपने व रुचि के बीच बराबर बांटने की मांग करता था। पति की मौत के बाद रुचि रोहनिया थाने के हिस्ट्रीशीटर हरेन्द्र शर्मा के बीच अवैध संबंध बन गया। शादीशुदा हरेन्द्र जमीन की लालच के चलते अपनी प्रेमिका रुचि के साथ रहता था। रुचि के ससुर पक्ष ने उसकी हरकतों से तंग आकर अपनी जमीन दूसरे को सट्टा कर दी थी जिस पर रुचि का कब्जा था। हरेन्द्र शर्मा व रुचि इस जमीन पर कब्जा छोडऩे को तैयार नहीं थी और जबरदस्ती विवादित जमीन को ट्रैक्टर से जोतवा दिया था। इसके बाद ही जय प्रकाश, सोहन व विनोद ने मिल कर रुचि व हरेन्द्र को रास्ते से हटाने का निर्णय किया। असलहा लेकर २० जून की देर रात रुचि के घर पहुंचे थे वहां पर रुचि व हरेन्द्र सोये हुए थे। तीनों ने मिल कर गोली मार कर दोनों की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गये थे। खुलासे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के अतिरिक्त रोहनिया थाना प्रभारी पीके त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेन्द्र मौर्या आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-यूट्यूब देख कर विधायक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी