परेड कोठी स्थित अर्जुन पैलेस होटल में २५ जून को बसियावा, देवरिया निवासी अमिष तिवारी ने एक 303 नम्बर रुम बुक किया था। बुधवार की सुबह ६.४० बजे अमिष से मिलने एक युवती आती है और युवती ने होटल रजिस्टर पर अपना नाम सीमा तिवारी, बीएचयू लिखा था इसके बाद सुबह लगभग 10.30 बजे अमिष होटल से बाहर चला जाता है। कमरा बाहर से बंद था और कमरे के अंदर टीवी चल रही थी। होटल के लोगों ने सोचा कि अंदर लोग होंगे। दोपहर लगभग 4.30 बजे सफाईकर्मी कमरे में जाता है तो वहां पर युवती की लाश मिलती है। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। कर्मचारियों ने युवती के शव मिलने जानकारी सिगरा पुलिस को दी। चेतगंज सीओ अंकिता सिंह व सिगरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। होटल से युवक का समान व युवती का मोबाइल भी नहीं मिला है जिससे हत्या की आशंका बलवती हो गयी है।
यह भी पढ़े:-पानी की तरह बहाया गया पैसा लेकिन नहीं मिला पेयजल