scriptप्रियंका गांधी का ऐलान बनारस को केंद्र में रख कर होगा किसान आंदोलन | Priyanka Gandhi declare Kisan movement will be held in Banaras | Patrika News
वाराणसी

प्रियंका गांधी का ऐलान बनारस को केंद्र में रख कर होगा किसान आंदोलन

कांग्रेसजनों को एकजुट हो कर किसानहित में आगे आने का दिया निर्देश। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के उल्लंघन को नही करेंगे बर्दाश्त।

वाराणसीFeb 15, 2019 / 04:42 pm

Ajay Chaturvedi

बनारस कांग्रेस टीम के साथ मीटिंग करती प्रियंका गांधी

बनारस कांग्रेस टीम के साथ मीटिंग करती प्रियंका गांधी

वाराणसी. 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं नवोदित कांग्रेस महासचिव व पूर्वी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बनारस में किसान आंदोलन का संकेत दिया है। गुरुवार और शुक्रवार को आधी रात बात बनारस के किसानों प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बनारस के कांग्रेसजनों को सख्त हिदायत दी कि वो किसानहित के मुद्दे पर एक जुट हों और आंदोलन के जरिए शासन-प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब दें। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में प्रियंका गांधी ने पूरे धैर्य के साथ बनारस कांग्रेस के नेताओं की बातों को सुना। फिर सलाह दी कि पार्टी को यूपी की सत्ता में वापस लाना है तो गुटबाजी छोड़कर सिर्फ पार्टी के लिए काम करें।

बता दें कि लखनऊ स्थिति प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर में गुरुवार और शुक्रवार की रात एक बजे के बाद बनारस के कांग्रेसजनों के साथ शुरू हुई बैठक में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय ने ट्रांसपोर्ट नगर और रिंग रोड से प्रभावित किसानों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनारस में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। यूपी सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन किसानों पर जुल्म ढा रहा है। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हम लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन किसान विरोधी नरेंद्र मोदी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। बनारस के किसानों ने बड़ा आंदोलन करने का संकल्प लिया है। आपसे निवेदन हैं कि कांग्रेस पार्टी को यदि सचमुच फ्रंट फुट पर खेलना है तो बनारस को केंद्र बनाइए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्वेता राय ने कहा कि बनारस में किसान, नौजवान ,दलित ,मल्लाह, बुनकर भाजपा की कुरीतियों से कराह रहे हैं। उनके हक और अधिकार के लिए निर्णायक आंदोलन का आप नेतृत्व करें। जनमानस व्यापक आंदोलन के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय ने कहा कि नौजवानों, किसानों, दलित सफाई कर्मियों, मल्लाहो, मनरेगा मजदूरों को छलने के साथ काशी के एवं ऐतिहासिक धरोहरों को ध्वस्त किया जा रहा है। जरूरत आपके मानीटरिंग में पूरी ताकत से सडक पर उतरकर वसंघर्ष करने की है।
विनय राय ने पत्रिका को बताया कि मेरे और श्वेता राय की जानकारी के बाद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही बनारस को केंद्र बनाकर मुख्य मुद्दों पर स्थानीय लोगों की सहभागिता से व्यापक संघर्ष की रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
पीसीसी कार्यालय में मीटिंग के बाद प्रियंका गांदी संग बाहर निकलती बनारस की महिला कांग्रेस सदस्य
पीसीसी कार्यालय में प्रियंका गांधी और बनारस के कांग्रेसी

Home / Varanasi / प्रियंका गांधी का ऐलान बनारस को केंद्र में रख कर होगा किसान आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो