पत्रिका से बातचीत में पीड़ित परिवार के राम प्रसाद ने बताया कि प्रियंका गांधी वार्ड में आईं, एक-एक मरीज से मिलीं, उनके घाव देखे। घटनाक्रम की जानकारी ली। इलाज कैसा चल रहा है इसके बारे में पूछा और चली गईँ। राम प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद नौ लोग ट्रामा सेंटर आए थे जिसमें एक की मौत हो गई। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। वार्ड में भर्ती लोगों में दिनेश कुमार 25 वर्ष, सुखवंती 45 वर्ष, महेंद्र 27 वर्ष, नागेंद्र 26 वर्ष तथा केरवा देवी 52वर्ष आईसीयू में भर्ती हैं।