प्रियंका करीब 10.50 बजे ट्रामा सेंटर पहुंची, एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने उन्हें पिछले दरवाजे से जहां से अस्पताल में भर्ती मरीजों के शव निकाले जाते हैं वहां से अस्पताल के अंदर पहुंचाया। वह सर्जरी वार्ड में गईं और वहां भर्ती मरीजों से मिल कर घटना की जानकारी ली। सबके घाव देखे और इलाज के बारे में जानकारी ली। बमुश्किल पांच मिनट तक वह रुकीं फिर पुलिस ने उन्हें घेरे में ले लिया और कार में बिठा कर ट्रामा सेंटर से रवाना कर दिया। यहां प्रियंका की इच्छा के बाद भी उन्हें मीडिया से नहीं मिलने दिया गया।