Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर उसके उम्र से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पूर्व में आरोपी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। आरोप है कि लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हिस्ट्रीशीटर विशाल कुमार उर्फ विक्की हृदयपुर अंडरपास के पास मौजूद था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और एक 9 एमएम का कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष है, जबकि उसके खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में कुल 22 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।