25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात

Varanasi latest news: वाराणसी से गाजीपुर गए कुछ लोगों की कार पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर गाज़ीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:57 PM IST

Varanasi news

कार पर गोलियों के निशान, (Pc-Patrika)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के एक अधिवक्ता अपने परिचित के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जनपद गए हुए थे। इसी दौरान कथित तौर पर खानपुर थानाक्षेत्र में कार व बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में अधिवक्ता के एक साथी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद गाजीपुर जिले की खानपुर पुलिस व सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा अपने कुछ परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रास्ते में लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया गया।

खबर अपडेट की जा रही है…