23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / देव दीपावली के दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग बंद, मंगला आरती का भी टिकट नहीं

देव दीपावली के दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग बंद, मंगला आरती का भी टिकट नहीं

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली के दिन सुगम दर्शन के लिए सारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। सुगम दर्शन के लिए मिलने वाला ऑनलाइन टिकट भी बंद कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 8:18 AM IST

Vishwanath mandir

श्री काशी विश्वनाथ धाम, (फाइल फोटो-पत्रिका)

Shree Kashi Vishwanath Temple: यदि आप देव दीपावली पर काशी आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली के दिन सुगम दर्शन के लिए सारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। सुगम दर्शन के लिए मिलने वाला ऑनलाइन टिकट भी बंद कर दिया गया है। मंदिर न्यास की ओर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दे दी गई है। दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए या फैसला लिया गया है।

सोमवार के स्लॉट भी बुक

इस बार देव दीपावली का त्योहार मंगलवार को पड़ रहा है। वहीं, सोमवार को दो स्टॉल छोड़कर सभी स्टॉल रविवार रात में ही बुक हो गए थे। दूसरी तरफ मंगला आरती के लिए भी अब टिकट उपलब्ध नहीं है। वहीं, नवंबर महीने में बाबा विश्वनाथ के खजाने में श्रद्धालुओं ने जमकर दान किया है। इसमें 900 से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के नाम 20 लाख रुपए का यूपीआई किया है। इसमें पिछले 15 दिनों में 868 भक्तों ने बाबा के धाम में 12.51 लाख रुपए का यूपीआई के जरिए दान दिया है।

मंदिर प्रशासन की मानें तो श्रद्धालुओं ने अधिकतम 3.30 लाख रुपए और औसतन 1441 रुपए दान किए हैं। इस पूरे महीने की बात करें तो 35 भक्तों ने न्यास के अन्न क्षेत्र को 8.25 लाख रुपए का दान दिया है। नाम ना बताने के शब्द पर एक भक्त ने बताया कि उसने अपनी बेटी की यूपीएससी परीक्षा के लिए बाबा विश्वनाथ से कामना की है और यूपीआई के माध्यम से 500 रुपए का दान दिया है। एक अन्य भक्त ने बेहतर शिक्षा और दूसरे ने बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए भी दान देकर आशीर्वाद मांगा है।

यूपीआई के जरिए मिला ऑनलाइन चढ़ावा

मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक, आईआईटी कानपुर में सेमेस्टर की परीक्षा और उच्च शिक्षा के लिए आशी परमार और सुहार्थी नाम के दो भक्तों ने 501-501 रुपए का ऑनलाइन दान दिया है। वहीं, जगदीश झा नामक एक भक्त ने वैदिक शिक्षा का आशीर्वाद मांग कर बाबा विश्वनाथ को 11 सौ रुपए का यूपीआई डोनेशन दिया है। दूसरी तरफ एक अन्य भक्त ने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों की बेहतरीन को लेकर ऑनलाइन डोनेशन किया है।