23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / एलबीएस एयरपोर्ट पर एलिवेटेड रोड का काम पूरा, टर्मिनल तक आसानी से पहुंच सकेंगे यात्री, जानें कब तक पूरा होगा विस्तारीकरण का काम

एलबीएस एयरपोर्ट पर एलिवेटेड रोड का काम पूरा, टर्मिनल तक आसानी से पहुंच सकेंगे यात्री, जानें कब तक पूरा होगा विस्तारीकरण का काम

Varanasi latest news: वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:58 AM IST

Varanasi Airport

वाराणसी एयरपोर्ट, फाइल फोटो (Pc-Vijendra Mishra)

Varanasi Airport News: वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके तैयार होने से यात्री नए टर्मिनल भवन तक आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, वाहन भी सीधे एलिवेटेड रोड से होते हुए नए टर्मिनल भवन के डिपार्चर गेट तक आसानी से चले जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यात्रियों को अपने सामान को लेकर सीढ़ियों या लिफ्ट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और वे सीधे अपने वाहन से ही टर्मिनल गेट तक पहुंचेंगे।

जानें क्या मिलेगी सुविधा

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण परियोजना के तहत यह सड़क 30 मीटर चौड़ी बनाई गई है। इसका उद्देश्य नए टर्मिनल भवन में यात्रियों और वाहनों की आवाजही को बेहतर और सुगम बनाना है। यात्री अपने निजी वाहन या टैक्सी से सीधे प्रथम तल पर पहुंच पाएंगे। इससे टर्मिनल के सामने वाहनों की आवाजही व्यवस्थित रखने में भी काफी सहूलियत मिलेगी। नए टर्मिनल भवन को तीन मंजिल तक बनाया जा रहा है। इसमें नीचे के तल पर यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था होगी, जबकि पहले और दूसरी मंजिल से विमान में सवार होने के लिए प्रस्थान की सुविधा मिलेगी। वही एलिवेटेड रोड सीधे प्रस्थान प्रवेश द्वार से जुड़ेगा।

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना के तहत टर्मिनल भवन का कार्य 75 फिसदी तक पूरा किया जा चुका है। वहीं, मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य 98 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। बता दे कि इस टर्मिनल भवन का काम दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही रनवे के विस्तार का काम 2027 में पूरा हो जाएगा। बता दे कि रनवे की लंबाई 2745 मीटर से बढ़कर 4075 मीटर की जानी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नया एप्रन भी विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब टर्मिनल और पार्किंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

एयरोब्रिज का भी होगा निर्माण

बता दें कि वर्तमान समय में एप्रन पर खड़े विमान तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को विमानन कंपनियां बसों का सहारा लेकर फ्लाइट तक पहुंचती है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां विकसित हो रहे एयरोब्रिज की मदद से फ्लाइट तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को टर्मिनल से सीधे रास्ता उपलब्ध होगा। ऐसे में यात्री धूप, गर्मी और बरसात के मौसम में बिना किसी परेशानी के टर्मिनल भवन से फ्लाइट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एयरोब्रिज के कारण यात्रियों को ना तो धूप लगेगी और ना ही बारिश में भीगने का खतरा उठाना पड़ेगा।