Varanasi Dev Dipawali: वाराणसी में 24 नवंबर को होने वाली विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली में अध्यात्म और राष्ट्रवाद का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस बार विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती तिरंगे की थीम पर होगी और कोलकाता, वाराणसी और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से 21 क्विंटल फूलों से घाट की सजावट की जाएगी। बता दे कि इस इस महा आरती में 21 अर्चक और 42 देव कन्याएं शामिल होती हैं और देव दीपावली पर गंगा आरती विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। एक तरफ मां गंगा की भव्य और दिव्या आरती की जाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान दिया जाएगा।