काशी की देव दीपावली पिछले पांच सालों में दोगुनी हो चुकी है। अब केवल घाटों पर दीये जलाने तक यह सीमित नहीं रही है, बल्कि हर साल खास संदेश, राष्ट्रीय महत्व की घटना, सांस्कृतिक विरासत और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को आयोजन का हिस्सा बनने लगी है। पिछले 5 वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 70 देश के राजदूत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के साक्षी बन चुके हैं। पिछले 5 वर्षों में घाटों की सजावट, लेजर शो, 3D प्रोजेक्शन, ग्रीन आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुति से इस आयोजन का भौगोलिक विस्तार भी बढ़ चुका है।