स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण का दर अधिक होने से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और निगरानी विभाग के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि डेंगू का संक्रमण घटने के बजाय तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई से लेकर सितंबर तक 56 मरीज थे। वहीं अक्टूबर और नवंबर में 120 नए मरीज मिले हैं। जुलाई से सितंबर के बीच प्रतिदिन औसतन 0.62 मरीज पाए जा रहे थे, जबकि अगले 55 दिनों में यह औसत बढ़कर दो मरीज प्रतिदिन हो गया। इस तरह मरीज की दैनिक दर 3.2 हो गई है। शहरी इलाकों में ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ढाई गुना से अधिक मरीज मिले हैं। ऐसी संक्रमण की स्थिति तब है, जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉटस्पॉट क्षेत्र में दवा के छिड़काव और जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।