scriptबनारस में मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दे कर वृद्ध महिला से उतरवा लिए सोने के जेवर | Referring to Chief Minister Yogi order assailants took off gold jewelery from old woman in Varanasi | Patrika News
वाराणसी

बनारस में मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दे कर वृद्ध महिला से उतरवा लिए सोने के जेवर

वाराणसी में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 मार्च से अब तक उचक्का गिरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। खास ये कि पहली दो घटनाओं में पुलिस वाला बन कर घटना को अंजाम दिया गया तो मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर एक वृद्ध महिला के सोने के जेवर उतरवा लिए गए।

वाराणसीMar 29, 2022 / 07:22 pm

Ajay Chaturvedi

उचक्कागिरी के बाद पुलिस से गुहार लगाती वृद्धा

उचक्कागिरी के बाद पुलिस से गुहार लगाती वृद्धा

वाराणसी. शहर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि कई मामलों में पुलिस ने घटनाओं का पर्दाफाश भी किया है, लेकिन बदमाश हैं कि घटना करने से बाज नहीं आ रहे। अब एक नया ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जान कर कोई भी चौंक जाए। हां, ऐसा ही कुछ वाकया मंगलवार को गुरुधाम कालोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो उचक्के एक वृद्धा से यह कहते हुए सोने की अंगूठी और कंगन उतरवा कर भाग निकले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि जो भी सोना पहने मिले उससे सारा जेवर उतरवा लो। अब घटना के बाद भेलूपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उचक्कागिरी की शिकार पीड़ित वृद्धा मालती उपाध्याय
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की अंगूठी और कंगन उतरवा लिया

घटना के संबंध में बड़हर कॉलोनी निवासी वृद्धा मालती उपाध्याय ने बताया कि वो गुरुधाम कालोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसा निकालने जा रही थी। अभी वो बैंक के पास वह पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन दोनों का कहना रहा कि योगीजी का आदेश है कि जो भी लोग सोना पहने हुए मिलें उनसे उनका सोने का आभूषण उतरवा लो। इतना कहने के बाद दोनों युवकों ने मेरे हाथ से सोने की अंगूठी और सोने का कंगन उतरवा लिया।
ये भी पढें- वाराणसी में दिनदहाड़े व्यापारी से 8 लाख की लूट, गाजीपुर से आया था खरीदारी को, लुटेरों की रणनीत जान रह जाएंगे दंग…

वृद्धा की गुहार जल्द दिलाएं सोने के जेवर
वृद्धा ने पुलिस से सोने के जेवर जल्द से जल्द वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कहा है कि ऐसे उच्चकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
गाजीपुर के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर 8 लाख रुपये लूटे थे

बता दें कि इससे पहले सोमवार को शिवपुर क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग महिला को खुद को पुलिस अफसर बता कर उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी थी। ठीक ऐसे ही 24 मार्च को गाजीपुर से आए एक व्यापारी को चेकिंग का हवाला देकर कबीरचौरा इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े 8 लाख रुपए लूट लिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो