31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन, दिया यह बयान

प्राचीन स्थान पुन: प्रतिष्ठित हो रहे, सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि विश्वनाथ धाम बाबा विश्वनाथ की इच्छा से हो रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 7:39 PM IST

RSS leader

RSS leader

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में दो दिन से संघ की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। आरएसएस के सर कार्यवाह भैया जी जोशी व सह सर कार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका और विश्वनाथ धाम में हो रहे कार्यों को देखा।
यह भी पढ़े:-रात में सीएम योगी व दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ संघ की बैठक ने मचायी खलबली

आरएसएस के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि नये युग का प्रारंभ हुआ है इसलिए प्राचीन स्थान पुन: प्रतिष्ठित हो रहे हैं। इसका आरंभ काशी से हुआ है इसलिए सभी श्रद्धालु खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि यहां का विस्तारीकरण बाबा भोलेनाथ की इच्छा से हो रहा है। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अतिथि कॉरीडोर क्षेत्र में हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह मंदिर के विस्तारीकरण एंव सुन्दरीकरण की जानकारी दी। बताया कि पूरी परियोजना 50 हजार वर्ग मीटर में बन रही है। इस धाम में एक किमी लंबाई में मणिकर्णिका घाट, जलासेन घाट और ललित घाट तक मंदिर का विस्तार किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में यज्ञशाला, यात्री सुविधा केन्द्र, संग्रहालय, भोगशाला, पुस्तकालय, सोविनियर शॉप, सीढिय़ा, रैंप, एक्सीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु आराम से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे। बताते चले कि सीईओ विशाल सिंह ने सभी अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन से पहले सभी लोगों ने गंगा में स्नान करने के साथ नौका विहार भी किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, वरिष्ठ प्रचाकर रामाशीष जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक रमेश जी, जिला संघ संचालक वीरेन्द्र गुप्त आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक, न्यास अध्यक्ष के नाम पर हुई चर्चा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश