30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक, न्यास अध्यक्ष के नाम पर हुई चर्चा

आरएसएस ने दिये अहम सुझाव, इस दिन से आरंभ हो सकता है मंदिर निर्माण का कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 10:40 AM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ का बनारस दौरा बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। बीती रात सीएम व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर बैठक हुई। बैठक में संध की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए गठित होने वाले न्यास अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की गयी। आरएसएस ने मंदिर निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे बनारस, विकास कार्याे की करेंगी समीक्षा

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पहुंचने के साथ मुख्यमंत्री सीधे वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर स्थित कोईराजपुर के संत अतुलानंद स्कूल गये। स्कूल में संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह डा.कृष्णगोपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। बैठक में सबसे अधिक चर्चा न्यास अध्यक्ष के नाम पर हुई। संघ ने कई नामों का सुझाव दिया। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भी इस पर सुझाव मांगा। बैठक में रामनवमी से राम मंदिर निर्माण आरंभ करने की संभावना पर विचार किया गया। संघ चाहता है कि मंदिर निर्माण के हिन्दू समाज से सहयोग के लिए कारसेवा की तरह देश भर में अभियान चला कर लोगों से सहयोग लिया जाये। सूत्रों की माने तो संघ भव्य राम मंदिर का निर्माण कराना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद देश में शांति का माहौल कायम रहा। ऐसे में संघ गांव-गांव में जश्र मनाने की तैयारी की है।
यह भी पढ़े:-बनारस मेंं रोबोट से होगी सीवर की सफाई, ऐसे करता है काम

मंदिर निर्माण में बेहद खास होगी संघ की भूमिका
राम मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका बेहद खास होगी। संघ ने इसके लिए सारी तैयारी कर ली है। सभी पक्षों से राय जानने के बाद ही अंतिम रणनीति बनायी जायेगी। सूत्रों की माने तो ट्रस्ट बन जाने के बाद संघ व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा तराशे गये लाखों पत्थर सौप दिये जायेंगे। इससे जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव होगा।
यह भी पढ़े:-ट्रैफिक कैमरे खोल रहे यातायात नियम तोडऩे वालों की पोल, आठ दिन में हुआ 10 हजार बाइक का चालान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश