डॉ. अतुल के मुताबिक, अर्नब चक्रवात का असर शुक्रवार की शाम से कम हो जाएगा और मौसम वापस अपने पूर्व की अवस्था में लौटने लगेगा। हालांकि, इस बीच सिहरन बढ़ने से ठंड का एहसास होगा। काशी के अलावा गाजीपुर, सोनभद्र चंदौली, बलिया इत्यादि जिलों में भी गुरुवार की सुबह से बारिश हो रही है। इसके साथ ही शुक्रवार को भी आंधी, बिजली चमकने और बादल गरजने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर वाराणसी में भी देखने को मिलेगा। हालांकि अनुमान जताया गया है कि शनिवार की सुबह खिली धूप तापमान को सामान्य करने में मददगार साबित होगी।