29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा प्रत्याशी की बढ़त के बाद खेमे में जश्न, काशी में ढ़ोल-नगाड़ों पर थिरके सपाई, आशुतोष सिन्हा की जीत लगभग तय

UP Politics News: वाराणसी खंड स्नातक में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। नौ चक्र की गणना पूरी हो चुकी है और प्रथम वरीयता के बाद अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू की जा चुकी है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:19 AM IST

Varanasi latest news

जश्न में डूबे सपा कार्यकर्ता

MLC Election: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि चार सीट समाजवादी पार्टी के खेमे में गई है। 11 में से केवल एक सीट बची है, जिस पर फैसला अभी तक नहीं हो सका है और वह सीट है वाराणसी खंड स्नातक की, जिस पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। नौ चक्र की गणना पूरी हो चुकी है और प्रथम वरीयता के बाद अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू की जा चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो प्रथम वरीयता के मतों के नवे चक्र की मतगणना समाप्ति के बाद आशुतोष सिन्हा 16,984 वोट से आगे हैं।

द्वितीय वरीयता की काउंटिंग जारी

अपने कैंडिडेट को जीता हुआ मानकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के अस्थाई कैंप में ढोल और नगाड़े की आवाज स्पष्ट तौर पर सुनी जा रही है। यहां कार्यकर्ता जमकर थिरक रहे हैं। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक में से शिक्षक की सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव जीत चुके हैं और अब स्नातक की बारी है। माना जा रहा है कि आशुतोष सिन्हा की जीत लगभग तय हो चुकी है और इसी वजह से सपा के खेमे में खुशी की लहर है।

आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो प्रथम वरीयता के मतों की नौवें चक्र की मतगणना में आशुतोष को 50462 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33478 मत प्राप्त हुए हैं, जिसमें आशुतोष सिन्हा 16984 मतों से केदारनाथ सिंह को पीछे छोड़ चुके हैं। प्रथम वरीयता में हार और जीत का फैसला नहीं हो सका है। इसी वजह से अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती चालू है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोपहर तक स्पष्ट परिणाम निकलकर सामने आएंगे।

अखिलेश ने ली जानकारी

उधर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से खुद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संपर्क में हैं। आसपास के जिलों के सांसद व विधायक बीती रात से ही अपने प्रत्याशी के समर्थन में पहाड़ियां स्थित मतगणना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान वीडियो कॉल पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एक-एक पल की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब तक जीत सुनिश्चित न हो जाए और प्रमाण पत्र न मिल जाए तब तक सभी कार्यकर्ता और नेता काउंटिंग स्थल पर डटे रहे। बता दे कि 11 सीटों में से 10 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं। वाराणसी खंड स्नातक एकमात्र ऐसी सीट है जिस पर चुनाव परिणाम आना अभी बाकी है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग