
Deputy CM Keshav Prasad Maurya
वाराणसी. रात में सीएम योगी आदित्यनाथ व बुधवार दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक से खलबली मच गयी है। सिगरा-महमूरगंज स्थित जनसेवा न्यास में डिप्टी सीएम ने एक घंटा बैठक की। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं स्वयंसेवक हूं और अपने अधिकारियों से मिलने आया हूं। बैठक कैसी थी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक, न्यास अध्यक्ष के नाम पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र की नयी सरकार के प्रश्र पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि वहा पर कांगे्रस, शिवसेना व एनसीपी की सरकार बन गयी है। मैं उद्धव ठाकरे व महाराष्ट्र की जनता को बधाई देता हूं। तीनों दलों के व्यवहार पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने दिन चलेगी। संजय राऊत को बयानवीर बताते हुए कहा कि बीजेपी अब विपक्ष की भूमिका निभायेगी। प्रियंका गांधी के यूपी में भ्रष्टाचार बढऩे के ट्वीट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रियंका जी से कहिये कि वह रोज ट्वीट करती रहे। जमीन पर कही न जाये। वह केवल ट्वीट करती है और हम लोग जमीन पर काम करते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राम मंदिर निर्माण के प्रश्र पर कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुकवाया काफिला और थाने का किया औचक निरीक्षण
यह संजोग था या फिर संघ ने राम मंदिर निर्माण पर तेज की अपनी प्रक्रिया
सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद डिप्टी सीएम का संघ की मीटिंग में आना एक संजोग था या फिर संघ ने राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी प्रक्रिया तेज की है उसकी रुपरेखा बनायी गयी है। राजनीति में दोनों नेताओं के आने से सुगबुगाहट तेज हो गयी है। सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के संबंध से जोड़ कर भी इस बैठक देखा जा रहा है जिसको लेकर बाद में कोई नया खुलासा होने की भी संभावना जतायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-पान वाले के बेटे मनोज यादव ने सीएम योगी से मुलाकात कर माऊंट एवरेस्ट फतह करने के लिए मांगी मदद
Published on:
27 Nov 2019, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.