scriptमशहूर गायक, गीतकार सुखविंदर ने काशी के गंगा घाट पर जूता पहन कर म्यूजिक वीडियो “हनुमान चालीसा” के लिए किया डांस, मचा हड़कंप | Singer Sukhwinder danced on Hanuman Chalisa wearing shoes in Kashi ruckus | Patrika News

मशहूर गायक, गीतकार सुखविंदर ने काशी के गंगा घाट पर जूता पहन कर म्यूजिक वीडियो “हनुमान चालीसा” के लिए किया डांस, मचा हड़कंप

locationवाराणसीPublished: Mar 29, 2022 06:34:08 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

वाराणसी में एक बार फिर से सिने कलाकारों का जमघट लगने लगा है। कहीं फिल्म की शूटिंग चल रही है तो कहीं म्यूजिक वीडियो बनाया जा रहा है। ऐसा ही के म्यूजिक वीडियो “हनुमान चालीसा” राजा चेत सिंह घाट पर बनाया जा रहा था। इस दौरान सिंगर सुखविंदर और उनके सहयोगी जूता पहने हुए थे। ये देखते ही हंगामा मच गया।

वाराणसी के चेतसिंह घाट पर जूता पहन कर म्यूजिक वीडियो के लिए डांस करते मशहूर संगीतकार, गायक सुखविंदर सिंह

वाराणसी के चेतसिंह घाट पर जूता पहन कर म्यूजिक वीडियो के लिए डांस करते मशहूर संगीतकार, गायक सुखविंदर सिंह

वाराणसी. बॉलीवुड (फिल्म इंडस्ट्री) के चहेते शहर बनारस में इन दिनों फिल्मों की शूटिंग व म्यूजिकल वीडीयो बनाने का दौर चल रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अत्यंत मद्धम पड़ने के साथ ही अब सारी पाबंदियां उठा ली गई हैं। ऐसे में बनारस में फिल्मों की शूटिंग और म्यूजिकल वीडियो तैयार करने की शूटिंग का दौर तेज हो गया है। ऐसा ही एक म्यूजिकल वीडियो मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह भी बना रहे थे। इसकी शूटिंग राजा चेतसिंह घाट पर चल रही थी। लेकिन जैसे ही लोगों ने देखा कि सुखविंदर और उनकी पूरी टीम हनुमान चालीसा जैसे म्यूजिक एल्बम की शूटिंग जूते पहन कर हो रही है तो हंगामा मच गया।
मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह
दरअसल चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने दर्जनों सह कलाकारों संग म्यूजिक एल्बम बना रहे थे और सभी जूते पहने थे। इसे देखते ही घाट पर शूटिंग देख रहे काशीवासियों का पारा गर्म हो गया। एक तो मंगलवार का दिन, दूसरे हनुमान चालीसा का नाम और जूते पहन कर डांस की शूटिंग, ये किसी को बर्दाश्त नहीं था।
ये भी पढें- UP Board Exam 2022: पूर्वांचल के इस जिले में परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई हाईस्कूल संस्कृत के पेपर की हल कापियां, जांच में जुटा प्रशासन

हालांकि इस बारे में सुखविंदर सिंह का दो टूक जवाब रहा, बोले, हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। फिर ऐसा करने से भावना कम होती है तो साबित कीजिए। सुखविंदर भले जो जवाब दें, पर काशी के लोगों को ये काफी नागवार गुजरा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो