scriptउन्नाव रेप पीड़ित की मौत पर फूटा गुस्सा, न्याय के लिए सपा उतरी सड़क पर | SP on road for Unnao rape victim justice Anger erupted over death | Patrika News
वाराणसी

उन्नाव रेप पीड़ित की मौत पर फूटा गुस्सा, न्याय के लिए सपा उतरी सड़क पर

-जिला मुख्यालय पर बैठे धरने पर, दी श्रद्धांजलि-अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी एक जुट

वाराणसीDec 07, 2019 / 02:35 pm

Ajay Chaturvedi

उन्नाव रेप पीड़ित की मौत पर उबाल

उन्नाव रेप पीड़ित की मौत पर उबाल

वाराणसी. उन्नाव पीड़ित की दिल्ली में इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। 43 घंटे तक मौत से जूझने के बाद उनसे दिल्ला के सफदरगंज अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी सूचना पल भर में ही देश भर में फैल गई। लोग गम और गुस्से से लबरेज। सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखने लगे। किसी तरह रात कटी तो सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव लखनऊ में अपने सहयोगियों संग खुद धरने पर बैठ गए।
अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर के समाजवादी भी सड़कों पर उतर आए। बनारस में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सुबह ही पहुंच गए जिला मुख्यालय और धरने पर बैठ गए। वहीं मृत उन्नाव रेप पीड़ित को श्रद्धांजलि दी।
धरना और श्रद्धांजलि सभा के दौरान सपा ने नारा दिया, आग्रह नही अब रण होगा- संघर्ष बड़ा भीषण होगा…। इस नारे की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। सपा की श्रद्धांजलि सभा में आम लोगों की भी जुटान हुई।
सपाजनों ने रेप पीड़ित के अंतिम शब्दों का उल्लेख भी किया, ‘दोषियों को छोड़ना नहीं, मैं मरना नहीं जीना चाहती हूँ…। सपा नेताओं ने कहा कि ‘ज़िंदगी की जंग हारी उन्नाव की बेटी के ये अंतिम शब्द स्तब्ध कर देते हैं। इस निर्मम हत्या की सहभागी है पुलिस, सरकार एवं बाधित न्याय व्यवस्था।
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के लोक भवन के सामने उन्नाव में बलात्कार पीड़िता बेटी को जलाकर मार डालने एवं अपराधियों पर अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने एवं पूरे देश तथा उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के ऊपर हो रहे जुल्म, अत्याचार, बलात्कार, छेड़खानी, हत्या, लूट के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता धरना प्रदर्शन करने लगे। उसी क्रम में जनपद वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ पीयूष यादव एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया। धरने में उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु के शोक में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा जिला प्रशासन से महिलाओं के ऊपर लगातार बढ़ रहे अपराध, जुल्म ज्यादती को अविलंब रोकने के लिए कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की मांग के साथ मृतिका के परिवार को 50 लाख के मुआवजे की प्रदेश सरकार से मांग की गई। साथ ही साथ कल दिनांक 8 दिसंबर 2019 को समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर कार्यालय अर्दली बाजार पर सुबह 10:00 बजे से व्यापक पैमाने पर श्रद्धांजलि सभा एवं धरना देने का कार्यक्रम तय किया गया।

धरना व श्रद्धांजलि सभा में निवर्तमान जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर, संजय मिश्र, डॉ आनंद प्रकाश तिवारी, डॉ उमाशंकर सिंह सिंह यादव, हीरु यादव, दीपक यादव लालन, रामचंद्र यादव, संतोष यादव बबलू, लालजी सोनकर, किशन दीक्षित, दीप चंद गुप्ता गुप्ता, राजू यादव, सत्यनारायण मौर्य, जौहर प्रिंस, विकास यादव बच्चा, आशुतोष सिन्हा, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, मनीष राय, साधु यादव, मनोज यादव गोलू, अभिषेक मिश्रा आरडी, अखिलेश यादव, सुजीत यादव लक्कड़, विवेक यादव, विवेक सिंह, सुजीत पांडेय शमशेर, प्रिया अग्रवाल, पूजा यादव, अवनीश यादव विक्की, शमीम अंसारी, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव गुड्डू, अमेरिका सिंह यादव, शीतला यादव पप्पू, शिवबली विश्वकर्मा, विष्णु शर्मा, रामकुमार यादव, इरशाद अहमद, जिया लाल राजभर, विजय यादव, हृदय नारायण यादव, योगीराज पटेल, सतीश यादव, अमित यादव, आशीष यादव, सैफ अंसारी, जावेद रफी, विकास श्रीवास्तव, ईशान श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, सुनील मिश्रा, मिथिलेश साहनी, दुर्गा यादव, सचिन प्रजापति, सवानुल मोअज्जम, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो