
BJP
वाराणसी. बीजेपी में अब उलटी धारा बहने वाली है। यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने गुजरात मॉडल का सहारा लिया था। गुजरात से आये लोगों ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों को बताया था कि विकास क्या होता है। बीजेपी के यूपी जीत के बाद उलटी बयार बहने लगी है।
यह भी पढ़े:-IIT BHU के छात्र को मिला 1.39 करोड़ का पैकेज, फिर भी नहीं टूट पाया रिकॉर्ड
पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर बीजेपी तक की प्रतिष्ठा गुजरात चुनाव में फंसी हुई है। बीजेपी ने देश की राजनीति में कब्जा करने के लिए सभी जगहों पर गुजरात मॉडल को प्रस्तुत किया था, जिसका बीजेपी को जबरदस्त फायदा हुआ था और इतिहास में पहली बार भगवा पार्टी को इतनी सफलता मिली है। गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से बाहर अपना दायरा बढ़ाने के लिए काशी संसदीय सीट चुनी है। वर्ष 2014 में बीजेपी को इस रणनीति से इतना फायदा हुआ कि पहली बार ७३ सीट पर पार्टी को जीत मिली है। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2017 व निकाय चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त सफलता मिली है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि पीएम मोदी के लिए गुजरात के बाद यूपी दूसरा गढ़ बन चुका है।
यह भी पढ़े:-सभासद पिता की जेल में हुई थी हत्या, बेटे ने चुनाव जीत कर किया सपना पूरा
गुजरात में आसान नहीं है बीजेपी की राह
गुजरात में बीजेपी की राह आसान नहीं है यह बात बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी जानते हैं बीजेपी अपने पहले गढ़ को बचाने के लिए दूसरे गढ़ की मदद लेने में जुटी है। गुजरात में १२ दिसम्बर को यूपी में बीजेपी के जीते सभी मेयर का सम्मान किया जायेगा। इसमे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका काशी के मेयर की होगी। पीएम मोदी के गढ़ में उनके संसदीय क्षेत्र के मेयर बतायेंगे कि काशी में कैसे विकास हो रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार के लिए चुनौती साबित होने वाला है यह महाभियान
विकास पागल हो गया है का होगा जवाब
सोशल मीडिया पर जब से गुजरात चुनाव में विकास पागल हो गया है ट्रेंड करने लगा है जब से बीजेपी की परेशानी बढ़ गयी है। बीजेपी अब गुजरात में यह साबित करना चाहती है कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं विकास करते हैं। इसी क्रम में काशी में चल रहे विकास कार्य को दिखाया जायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी में लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की विकास योजना स्वीकृत है, जिस पर काम भी चल रहा है। काशी को क्योटो बनाने की बात कहने वाली बीजेपी भले ही ऐसा नहीं कर पायी है, लेकिन गुजरात चुनाव के भवर में फंसी बीजेपी के नाव को काशी के पतवार की जरूरत है इसलिए बीजेपी 12 दिसम्बर को गुजरात में मेयर अभिनंदन समारोह के बहाने विकास की नयी तस्वीर दिखाने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़े:-वीडीए की बड़ी कार्रवाई: पांच अवैध कॉलोनाइजर्स पर मुकदमा, 108 एकड़ जमीन सीज
Published on:
4 Dec 2017, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.