भाजपा की चालों से सावधान रहें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कुरियावां स्थित बेकरू इंटर कालेज में विधानसभा दीदारगंज के ब्लाक, बूथ, सेक्टर प्रभारी सहित कार्यकर्ता की बैठक के दौरान उक्त बातें कही। ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में जमकर पैसे का खेल हुआ। प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, महाभारत में एक चीरहरण हुआ था तो कौरवों का नाश हो गया था। उसी तरह भाजपा के शासन काल में तीन चीरहरण हुए हैं, भाजपा का सर्वनाश होना तय है।