3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की चालों से सावधान रहें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

- अगर यूपी में 350 सीट का लक्ष्य प्राप्त करना तो रात-दिन काम करना पड़ेगा : अखिलेश यादव
less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, सभी सपा कार्यकर्ताओं को सचेत हो जाना चाहिए। हमें अगर यूपी में 350 सीट का लक्ष्य प्राप्त करना तो रात-दिन काम करना पड़ेगा। विधानसभा चुनाव आने तक भाजपा कई रंग दिखाएगी। भाजपा की चालों से सावधान रहना है।

राहुल गांधी ने कहा आई डोंट लाइक यूपी आम, सीएम योगी का पलटवार कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का एक 'स्वाद'

चुनाव की जनप्रतिक्रिया शुरू :- अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा में यह बात कही। सपा सुप्रीमो ने कहाकि, लोकतंत्र को बचाने का अंतिम अवसर 2022 है। प्रदेश में चुनाव की जनप्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा ने राज्य की जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है।

कार्यकर्ता निष्ठा से सक्रिय रहें :- समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने कहाकि, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठा से सक्रिय रहें। भाजपा जनता को तात्कालिक लालच में फंसा कर लोकतंत्र की हत्या का इंतजाम कर रही है। आत्मनिर्भर भारत की सरकार में भाजपा के कुछ पूंजीपतियों की दौलत कई गुना बढ़ गई। यह कौन सी अर्थव्यवस्था है, जो देश को खोखला कर रही है?

राजनीति की नैतिकता को बट्टा लगाया :- अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा ने राजनीति की नैतिकता को बट्टा लगाया है। इससे जनता के विश्वास को ठेस पहुंची है। सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। राजनीति की नैतिकता को भाजपा ने दूषित किया है।