ओवैसी ने क्या गुनाह किया :- ओवैसी संग चुनाव लड़ने की खबर पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, इसमें गलत क्या है। ओवैसी न धर्म की राजनीति करते हैं न जाति की। वह शिक्षा, बेरोजगारी की बात करते हैं। यदि वे अपनी रैलियों में अयोध्या की जगह फैजाबाद लिखकर आ रहे हैं, तो क्या गुनाह है।
ओवैसी के आने से डरी है भाजपा :- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर कहा कि, मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर कांग्रेस, सपा इनका हमेशा से उपयोग करती आ रही है। ओवैसी के आने से भाजपा डरी है। इकबाल अंसारी के वोट कटवा बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि, ऐसे लोगों को भाजपा आगे खड़ा कर कर सहानुभूति की राजनीति करने का दांव चल रही है।
विश्वकर्मा जयंती पर होगा अवकाश :- ओमप्रकाश राजभर ने यह वादा किया कि, अगर सरकार सरकार बनी तो विश्वकर्मा जयंती का अवकाश लागू होगा। भगवान विश्वकर्मा जयंती का अवकाश भाजपा ने रद्द किया है। 2022 में सरकार बनाकर सबसे पहले इस अवकाश को लागू कराया जाएगा।