छित्तूपुर निवासी मनोज शर्मा की शादी 25 साल पहले रीता (42) के साथ हुई थी। मनोज के दो बच्चे अमन (19) व नैतिक (13) है। दो वर्ष से ही मनोज छित्तूपुर में आवास लेकर रह रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो पति व पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की रात में भी पति व पत्नी में लड़ाई हुई। इससे नाराज होकर मनोज घर से कही पर चला गया था। घर में उनकी पत्नी रीता के साथ दोनों बच्चे थे। बीती देर रात रीता ने आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। महिला जली हुई थी और बच्चे बेहोश हो गये थे। महिला को जब शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने खास कारण से पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में नहीं नामांकन में दिखायी एनडीए की शक्ति