31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास मौके पर बनाएं अंजीर कोफ्ता करी

यह शाही सब्जी किसी भी खास मेहमान के घर आने पर बनाएं और उन्हें खिलाएं। यह उन्हें बहुत पसंद आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 17 Dec 2017, 4:49 PM IST

Anjeer Kofty Curry

Anjeer Kofty Curry

यह शाही सब्जी किसी भी खास मेहमान के घर आने पर बनाएं और उन्हें खिलाएं। यह उन्हें बहुत पसंद आएगी। यह ज्यादा स्पाइसी नहीं बनती, लेकिन अगर आप इसे थोड़ा स्पाइसी करना चाहते हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं। यहां पढ़ें अंजीर कोफ्ता करी की रेसिपी -

सामग्री -

उबले आलू - २
पनीर - १०० ग्राम
अंजीर - ४ (पानी में भीगे हुए)
कॉर्न फ्लोर - २ टेबल स्पून
नमक - ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर - द छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए और ग्रेवी बनाने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री -

टमाटर - १५० ग्राम टमाटर
हरी मिर्च - २
काजू - २०-२५
हरा धनिया - २ टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक पेस्ट - १ छोटी चम्मच
जीरा -१ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - १/४ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १/४ छोटी चम्मच
गरम मसाला - १/४ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - १ छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार (१ छोटी चम्मच)

विधि -

उबले आलूओं को छील लीजिए। एक प्याले में आलू और पनीर को कद्दूकस कर लीजिए। इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डालकर सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए और इसे आटे की तरह गूंथ कर अच्छी तरह मसल-मसल कर चिकना करते हुए तैयार कर लीजिए। अंजीर को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए।

एक गोले को उठाइए और हाथ पर रख कर उंगली और अंगूठे की सहायता से बड़ा कर लीजिए, अंजीर के ३-४ टुकडे़ गोले के ऊपर रखिए और चारों ओर से स्टफिंग को बंद कर दीजिए। गोले को हाथों से अच्छी तरह गोल करके प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह सारे कोफ्ते भर कर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। तेल पर्याप्त गरम होने पर ४-५ कोफ्ते गरम तेल में डालि। और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर प्लेट में रखिए, सारे कोफ्ता इसी तरह तल कर निकाल लीजिए।

कोफ्ते के लिए ग्रेवी
टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए। कढाई में बचा तेल निकाल कर केवल २ टेबल स्पून तेल रहने दीजिए। गरम तेल में जीरा डाल दीजिए। जीरा भूनने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए। अब इसमें अदरक का पेस्ट और टमाटर, काजू, हरी मिर्च का पेस्ट मसाले में डाल कर तब तक भूनिए जब तक, मसाला तेल न छोड़ने लगे, मसाले में लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और बीच-बीच में चलाते हुए भूनें।

मसाले से तेल अलग होने पर मसाला भून कर तैयार है इसमें १ कप पानी डाल दीजिए, नमक, गरम मसाला और कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स करते हुए एक उबाल आने तक पकाएं। ग्रेवी में उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दीजिए और ढककर के ३-४ मिनिट पकने दीजिए।

ग्रेवी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकल लीजिए व कोफ्ते डाल दीजिए, उपर से हरा धनिया डाल कर सजाइए। अंजीर कोफ्ता करी बनकर के तैयार है इसे आप चपाती, परांठे, नान, पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।