31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में परोसें हरी मिर्च फ्राय

तीखा खाने के शौकीन लोग खाने के साथ हरी मिर्च मांगते हैं। हरी मिर्च फ्राय बेहद टेस्टी रेसिपी है, जिसे खाने के साथ एंजॉय किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 25 Dec 2017, 4:49 PM IST

hari mirch fry

hari mirch fry

तीखा खाने के शौकीन लोग खाने के साथ हरी मिर्च मांगते हैं। हरी मिर्च फ्राय बेहद टेस्टी रेसिपी है, जिसे खाने के साथ एंजॉय किया जा सकता है। यह खाने का जायका बढ़ा देगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह एक दो दिन तक खाई जा सकती है। यहां पढ़ें हरी मिर्च फ्राई की रेसिपी -

सामग्री -

हरी मिर्च - 100 ग्राम
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच से कम
हींग - 1-2 पिंच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
तेल - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिए और पानी से धोकर सुखा लीजिए। मिर्च से पानी सूख जाने के बाद, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। कुछ मिर्चों को लंबाई में २ टुकड़ों में काट लीजिए।

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा डाल दीजिए। जीरा चटखने के बाद, हल्दी पाउडर, हींग और काट कर रखी हुई हरी मिर्च भी डाल दीजिए। फिर, इसमें नमक, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। गैस एकदम धीमी रखिए। मिर्च को ढककर १ से २ मिनट के लिए पका लीजिए।

ढक्कन हटा कर मिर्च को चैक कीजिए, हरी मिर्च फ्राय बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और मिर्च को किसी प्याले में निकाल लीजिए।

गरमागरम हरी मिर्च फ्राय को आप भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व कीजिए और चरपरे स्वाद का अनुभव लीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।