14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

बाइक पर चढ़ा काला नाग, लोगों ने लगाए तेजाजी महाराज के जयकारे

जमवारामगढ़ उपखण्ड की पापड़ ग्राम पंचायत की आड़ीगैली ढाणी में एक मोटरसाइकिल में काला सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई।

Google source verification

राहौरी (बस्सी ). जमवारामगढ़ उपखण्ड की पापड़ ग्राम पंचायत की आड़ीगैली ढाणी में एक मोटरसाइकिल में काला सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अंधविश्वास के चलते कई लोग तेजाजी के जयकारे लगाने लगे।

जानकारी के अनुसार सुबह एक मकान के कमरे में सांप दिखाई दिया। ग्रामीणों ने डंडे से उसे बाहर निकाला तो वह बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में घुस गया। स्थानीय युवक लोकेश, प्रीतम और लालाराम ने बताया कि सांप को परेशान करने से वह आक्रामक हो गया। गाड़ी की हैडलाइट के ऊपर से फन फैलाकर बाहर निकले सांप को देख लोग शोर मचाने लगे, जिससे वह फिर टंकी के नीचे छुप गया।

करीब दो घंटे तक ग्रामीण सांप को निकालने की कोशिश करते रहे। अंतत: युवकों ने मोटरसाइकिल की टंकी, सीट और हैडलाइट खोल दी, तब जाकर सांप बाहर आया। हालांकि कुछ युवकों ने उत्तेजित होकर उसे मार कर जला दिया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सांप आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन खतरा महसूस होने पर बचाव में डस सकते हैं।

हाल ही में लांगड़ियावास के बालकिशनपुरा में 15 वर्षीय प्राची की सर्पदंश से मौत के बावजूद लोग सावधानी की बजाय भीड़ जुटाकर जोखिम उठाते हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंधविश्वास और लापरवाही से सर्पदंश जैसी गंभीर घटनाएं बढ़ सकती हैं।