28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
हाइवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Play video

हाइवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

बस्सी. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के चलते ट्रेलर में बांसखोह रेलवे स्टेशन के सामने अचानक आग लग गई। ट्रेलर में आग की लपटें उठती देख चालक ने कूद कर जान बचाई।

ट्रेलर चालक आबिद खान ने बताया कि वे खाली ट्रेलर को भरतपुर के हलैना से जयपुर लेकर जा रहे थे। जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी थाना इलाके के बांसखोह रेलवे स्टेशन के समीप टेलर की केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर में आग की लपटें तेज हो गई। चालक ने बताया कि अचानक आग धधकी तो उन्होंने स्टेरिंयग छोड़ कर नीचे कूद कर जान बचाई। चालक ने बताया कि वह जयपुर से ट्रेलर में कंटेनर लेने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही खाली ट्रेलर में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा जल गया।

बीच सड़क से साइड में उतारा:::: हाइवे पर जिस ट्रेलर में आग लग गई उसके चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रेलर को रेलवे स्टेशन के सामने धीरे- धीरे सड़क किनारे उतार कर साइड में खड़ा कर दिया और फिर वह नीचे कूद गया। ट्रेलर धू- धू कर जलने लगा। यदि बीच सड़क पर जलता ट्रेलर खडा़ रहता तो यातायात बाधित रहता और हादसे की भी आशंका बनी रहती। लेकिन साइड में खड़ा करने से ना तो यातायात बाधित हुआ और ना ही अन्य कोई हादसा हुआ। (कसं )

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़