26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
टाइल्स से भरा ट्रेलर पलटा, हाइवे पर लगा जाम
Play video

टाइल्स से भरा ट्रेलर पलटा, हाइवे पर लगा जाम

जयपुर - आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानोता कस्बे के ढूंढ़ नदी पुलिया के पास सोमवार को जयपुर की तरफ से आ राह टाइल्स से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
Google source verification

बस्सी @ पत्रिक. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानोता कस्बे के ढूंढ़ नदी पुलिया के पास सोमवार को जयपुर की तरफ से आ राह टाइल्स से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रेलर पलटने के बाद टाइल्स सड़क पर बिखर गई जिसकी वजह से राजमार्ग पर लम्बा जाम लग गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई जनहानि नही हुई। जेसीबी कि मदद से बिखरी हुई टाइल्स कों हटवा कर यातायात सुचारु करवाया। मौके से कई लोग टाइल्स भी उठा कर ले गए।

ट्रक जब अनियंत्रित होकर पलट गया तो उसके बाद हाइवे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। इससे कई वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़