No video available
कालाडेरा ( बस्सी ) @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण जिले के चौमू के कालाडेरा फैक्ट्री हादसे में एक युवक की मौत का मामले में शुक्रवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए व नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर चौमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आरएलपी नेता छुट्टन यादव मौजूद थे। अवसर पर जयपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , हरि प्रसाद सोमानी, पुलिस उपाधीक्षक राजेश जांगिड़, चौमूं सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा थे। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में एक मजदूर हाथनोदा निवासी सुरेश जाट की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि गत दिवस चौमू के कालाडेरा में लोहा ढलाई की फैक्ट्री में बायलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई थी,एक दर्जन मजदूर जख्मी भी हो गए थे। बायलर फटने से अफरा – तफरी मच गई थी।