No video available
बस्सी. तहसील कार्यालय बस्सी में गुरुवार को एसीबी की टीम ने बस्सी तहसील के मानसरखेड़ी पटवारी व एक दलाल को पीडि़त का आपसी सहमति से जमीन की तकाश्मा रिपोर्ट तैयार कराने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि बस्सी तहसील के मानसरखेड़ी पटवारी विक्रम बुनकर एवं दलाल अशोक शर्मा ने पीडि़त से एक पीडि़त से आपसी सहमति से जमीन का तकाशमा रिपोर्ट तैयार करवाने की एवज में 30 हजार रुपए की रिवश्त मांगी थी। पीडि़त ने पटवारी व दलाल की एसीबी में शिकायत की थी, इसके बाद एसीबी ने सत्यापन करवाया तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पीडि़त को राशि लेकर यहां बुलवाया कर पटवारी व दलाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ज्योंही पीडि़त ने पटवारी व दलाल को राशि सौंपी तो एसीबी पटवारी व दलाल को दबोच लिया।
तहसील में मचा हड़कम्प:::: पटवारी व दलाल द्वारा रिश्वत लेने की खबर फैलते ही तहसील परिसर में बस्सी व आसपास के सैंकड़ों लोग जमा हो गए। इधर इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कम्पमच गया। एसीबी की टीम तहसीलदार कार्यालय में कई घंटों तक पटवारी व दलाल से पूछताछ करती रही। पूछताछ के बाद एसीबी की टीम पटवारी व तहसीलदार को गिरफ्तार कर साथ ले गई। अब पटवारी के ठिकानों की भी जांच की जाएगी। (कासं )