12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

कृ​षि मण्डी में सेंध, ग्वार चोरी कर ले रहा चोर दबोचा, पुलिस को सौंपा

बस्सी. शहर स्थित कृषि उपज मंडी में करीब एक महीने में ही शनिवार रात को दूसरी चोरी हो गई। मंडी व्यापार मंडल सदस्य पवन जैन ने बताया कि मंडी स्थित सत्यनारायण महेश कुमार फर्म के यहां से शनिवार रात को 20 कट्टे ग्वार के चोरी हो गए। मंडी सचिव सुभाष चंद्र महावर ने बताया कि […]

Google source verification

बस्सी. शहर स्थित कृषि उपज मंडी में करीब एक महीने में ही शनिवार रात को दूसरी चोरी हो गई। मंडी व्यापार मंडल सदस्य पवन जैन ने बताया कि मंडी स्थित सत्यनारायण महेश कुमार फर्म के यहां से शनिवार रात को 20 कट्टे ग्वार के चोरी हो गए।

मंडी सचिव सुभाष चंद्र महावर ने बताया कि शनिवार को करीब सात बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मंडी परिसर में लगे बबूल के पेड़ पर चढ़कर दीवार कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस पर उसको गार्डों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।

चोरी का पता सुबह चला: मंडी व्यापारी पवन जैन ने बताया कि जब मंडी परिसर में संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने के बारे में व्यापार मंडल के सदस्यों को खबर लगी तो वह रविवार को अवकाश होने के बावजूद मंडी परिसर आए और चोरी की आशंका से सबने अपने स्टॉक को चेक किया तो सत्यनारायण महेश कुमार फर्म के यहां से 20 कट्टे ग्वार के नदारद मिले। मंडी समिति के सचिव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनमें रात को मिला संदिग्ध व्यक्ति एक कार में तीन अन्य साथियों के साथ प्लेटफार्म से ग्वार के कट्टे कार में डालता दिख रहा था। जानकारी के अनुसार 20 कट्टे ग्वार की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपए है।

16 दिसंबर की रात को भी हुई थी चोरी: जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की रात्रि को भी कृषि उपज मंडी स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर चोर 3 लाख 70 हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गए थे। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी में अनिश्चितकालीन व्यापार बंद कर दिया था। कुछ समय बाद अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन के बाद व्यापारियों ने मंडी में काम शुरू किया था।