16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

मावठ से सर्दी बढ़ी, सीजन में पहली बार छाया कोहरा

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके में मावठ के बाद शनिवार को सर्दी का असर बढ़ गया, तापमान में गिरावट भी आ गई और सीजन में पहली बार कोहरे का भी असर देखा गया। जानकारी के अनुसार गत दिवस बस्सी मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22 डिग्री था और न्यूतम तापमान 15 डिग्री थी, जबकि शनिवार […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके में मावठ के बाद शनिवार को सर्दी का असर बढ़ गया, तापमान में गिरावट भी आ गई और सीजन में पहली बार कोहरे का भी असर देखा गया।

जानकारी के अनुसार गत दिवस बस्सी मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22 डिग्री था और न्यूतम तापमान 15 डिग्री थी, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं इलाके में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे के कारण सुबह हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी आई और वाहनों के पहियों की गति थम गई। सर्दी से लोग दिनभर कांपते रहे।

दिनभर नहीं दिए सूर्यदेव ने दर्शन…

बस्सी इलाके में शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने से दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपा रहा। वहीं आकाश कोहरे के आगोश में समाया रहा। कोहरा व कम तापमान से दिनभर लोग सर्दी में ठिठुरते रहे।