3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

दीपपुरा की बेटी ने जमाई पेरिस ओल​म्पिक में धाक, जीता गोल्ड मेडल

बस्सी @ पत्रिका. पेरिस में पैरालंपिक खेलों के दूसरे दिन 30 अगस्त को जयपुर के जमवारामगढ़ के दीपपुरा गांव की बेटी अवन‍िलेखरा ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर इत‍िहास रच द‍िया है‌। शूटिंग की होनहार खिलाडीअवनीलेखरा ने पेरिस पैरालंप‍िक में भारत को पहला गोल्ड मेडल तो दिलाया ही, इसके साथ ही 249.7 अंक हास‍िल […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. पेरिस में पैरालंपिक खेलों के दूसरे दिन 30 अगस्त को जयपुर के जमवारामगढ़ के दीपपुरा गांव की बेटी अवन‍िलेखरा ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर इत‍िहास रच द‍िया है‌। शूटिंग की होनहार खिलाडीअवनीलेखरा ने

पेरिस पैरालंप‍िक में भारत को पहला गोल्ड मेडल तो दिलाया ही, इसके साथ ही 249.7 अंक हास‍िल कर पैरालंप‍िक में रिकॉर्ड व कीर्तिमान स्थापित किया।भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुएमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया। इससे पहले भी निशानेबाज अवनीलेखरा ने टोक्योंपैरालम्पिक खेलों में भी गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।अवनी लेखरा का परिवार मूल रूप से जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आंधी पंचायत समिति के चावंडिया ग्राम पंचायत के दीपपुरा गांव के मूल निवासी है।

परिवार अब शूटिंग रेंज के पास जयपुर में रहता है। अवनीलेखरा के पैरालम्पिंक खेल में गोल्ड मेडल जीतने की जैसे ही खबर आयी समूचे जमवारामगढ़ क्षेत्रवासियों ने होनहार बेटी की सफलता पर खूब खुशिया मनाने के साथ बधाई व शुभकामनाए दी। अवनीलेखरा के पिता प्रवी‍णलेखरा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है तथा जलदाय विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत है। पिता प्रवी‍णलेखरा ने पत्रिका को बातचीत में बताया कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद बेटी अवनीलेखरा से बात हुयी है। अवनी ने पिता को बताया कि मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धा भरा था। कडी मेहनत रंग लायी ओर अनन्त सफलता मिली। पिता प्रवी‍णलेखरा ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त ‍की तथा देशवासियों को शुभकामनाए प्रेषित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जमवारामगढ़ की बेटी के पैरांलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने पर जयपुर ग्रामी‍ण सांसद राव राजेंद्र सिंह,जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीना,पूर्व प्रधान एडवोकेट रामजीलाल मीना,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल मीना,पर्वतारोही व बॉक्सिगखिलाडी तुलसी मीना,भाजपा जयपुर देहात उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा,चावंडिया सरपंच पपिता मीना,युवक कांग्रेस के सीपी मीना चावंडिया,श्रीकांत पारीक,एबीवीपी नगर मंत्री राहुल शर्मा,राहुल गौतम,एचएस परिडवाल,दीपपुरा गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पीडी मीना,एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीताराम छापोला व दीपपुरा निवासी दिलखुशलेखरा सहित समूचे जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाए व बधाई दी है।

पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर अवनी से बात हुयी है‌। हम बहुत खुश है कि बेटी ने दूसरी बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढाया है। प्रवी‍णलेखरा पिता निशानेबाज अवनी लेखरा।