10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

मेडिकल की दुकान में आग, लाखों का जला सामान

तूंगा ( बस्सी ) @ पत्रिका. कस्बे में रविवार देर रात मेडिकल की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी और दमकल बुलाने के लिए कॉल भी कर दिया, लेकिन दमकल भी तीन घंटे बाद पहुंची। लोगों का कहना था […]

Google source verification

तूंगा ( बस्सी ) @ पत्रिका. कस्बे में रविवार देर रात मेडिकल की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी और दमकल बुलाने के लिए कॉल भी कर दिया, लेकिन दमकल भी तीन घंटे बाद पहुंची। लोगों का कहना था कि यदि समय पर दमकल आ जाती तो आग पर समय पर काबू पाया जा सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन देर रात को आग की लपटें दूर – दूर से दिखाई दी।