बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड इलाकों में होली व धूलण्डी का दो दिवसीय त्योहार हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। 13 मार्च को इन इलाकों में घरों में चावल व पकवान बनाए गए और शाम को होली का दहन किया गया। वहीं 14 मार्च को रंगों के त्योहार धूलण्डी पर भी लोगों ने प्यार व स्नेह से एक दूसरे को रंग – गुलाल लगा कर कर होली व धूलण्डी की शुभकामनाएं दी। ग्रामीण इलाके में होली के त्योहार पर लोगों ने होली का दहन कर चावल व पकवान बनाए तो धूलण्डी पर जगह – जगह युवाओं की टोलियां रंगों से हाेली खेलती नजर आई। इधर होली इस दो दिवसीय त्योहार पर होली के दिन बाजारों में जमकर भीड़ देखी गई। वहीं बाजार में धूलण्डी पर शाम के वक्त बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर जमकर भीड़ देखी गई। व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा रहा। वहीं लोगों ने देवी – देवताओं का भी पूजन कर मन्नत मांगी। होली के त्योहार पर नई फसल गेहूं व जौ की बालियां भी सेकी गई। मान्यता है कि होली पर सेकी गई नई फसलों के दानों को मुंह में चबाने से ढाढ- दांत का दर्द खत्म होता है।
वाहनों में रही जमकर भीड़…
होली के दो दिवसीय त्योहार पर जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हालत यह थी कि वाहनों में लोगों को पांव रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। सवारियों को वाहनों में बैठने के बस् स्टैण्डों पर लिए घंटों तक इंतजार करना प़ रहा था। (कासं )