3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

हलवाई की दुकान में घुसी जीप, कढ़ाई का तेल गिरने से हलवाई झुलसा

मैड़ बस स्टैण्ड पर 11 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे अनियंत्रित जीप हलवाई की दुकान में घुस गई थी। हादसे में हलवाई पर कढ़ाई का तेल गिरने से झुलस गया।

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Oct 13, 2024

कोटपूतली बहरोड़ जिले के मैड़ बस स्टैण्ड पर 11 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे अनियंत्रित जीप हलवाई की दुकान में घुस गई थी। हादसे में जीप की टक्कर से दुकान में मिठाई बना रहे एक हलवाई पर कढ़ाई का तेल गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं जीप की टक्कर से एक हाथ में गहरी चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को मैड़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया।

चाबी घुमाते ही जीप स्टार्ट होकर दुकान में जा घुसी
जानकारी अनुसार हलवाई की दुकान के सामने एक जीप खड़ी थी। उसमें बैठे एक जने ने चाबी घुमा दी। इससे जीप स्टार्ट होकर तेज गति में दुकान में जा घुसी। वहां मिठाई बना रहे मालीवाड़ा निवासी हलवाई शंकर लाल सैनी पर कढ़ाई से गरम तेल गिर गया। इससे वह झुलस गया। हाथ में भी गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने दौड़कर शंकरलाल को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई की मांग
इस मौके पर विराटनगर थानाप्रभारी मनोहर लाल मीणा ने मय जाप्ते के पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से बस स्टैण्ड पर खड़ी रहने वाले बेतरतीब वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।