No video available
कोटखावदा @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के चाकसू उपखण्ड के कोटखावदा कस्बे में कई दिनों से पानी के लिए परेशान लोगों ने मंगलवार को दौसा – चाकसू स्टेट हाइवे जाम कर दिया। पेयजल से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम से हाइवे पर दोनों ओर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। जाम लगने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची कोटखावदा थाना पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि कोटखावदा कस्बे में काफी दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं आ रही है। लोगों को टैंकरों से मोल पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। बाद में आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात सुचारू हुआ।