7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
ढूंढ नदी में फिसलन बनी जानलेवा, रोज फिसलते हैं वाहन
Play video

ढूंढ नदी में फिसलन बनी जानलेवा, रोज फिसलते हैं वाहन

बस्सी / देवगांव. इन दिनों ढूंढ नदी में पानी का बहाव जारी है। यह नदी पिछले छह महीनों से लगातार बह रही है, लेकिन ढूंढ में बनी बनी रपटों पर जंग ( काई ) लगने से वाहन फिसलने की समस्या आम हो गई है। कोई वाहन चालक थोड़ी तेजगति में चलता है तो इसमें लगी काई में वाहनों के […]

Google source verification

बस्सी / देवगांव. इन दिनों ढूंढ नदी में पानी का बहाव जारी है। यह नदी पिछले छह महीनों से लगातार बह रही है, लेकिन ढूंढ में बनी बनी रपटों पर जंग ( काई ) लगने से वाहन फिसलने की समस्या आम हो गई है। कोई वाहन चालक थोड़ी तेजगति में चलता है तो इसमें लगी काई में वाहनों के टायर फिसल जाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते हैं।

वाहन फिसलने से कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। गत दिवस सांभरिया ढूंढ़ नदी रपट पर गेहूं की कटाई करने जा रहे मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरी एक कार फिसल गई, इससे बड़ा हादसा होते – होते टल गया। इस नदी में करीब आधा दर्जन सड़कों पर रपट है, जिनमें सभी रपटों पर जंग जमी हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस नदी में कानोता बांध में शहर का गंदा पानी आ रहा है, इससे बांध की रपट से पानी बह रहा है। वहीं द्रव्यवति नदी का पानी भी ढूंढ नदी में आता है। इससे नदी में पिछले छह महीनों से लगातार पानी बह रहा है। लोगों ने कहना है कि द्रव्यवति नदी में तो हमेशा ही शहर का गंदा पानी बहता है, जो ढूंढ नदी में आता है।