10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

चालक को आई झपकी, पुलिया की दीवार पर चढ़ा ट्रेलर दो हिस्सों में बंटा

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी चक के समीप विद्युत निगम जीएसएस के सामने बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे जयपुर की तरफ जा रहा लोहे के सरियों से भरा एक ट्रेलर हाइवे की पुलिया की डिवाइडर पर चढ़ गया, हादसा इतना भीषण था, कि ट्रेलर दो हिस्सों में बंट गया। इतना […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी चक के समीप विद्युत निगम जीएसएस के सामने बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे जयपुर की तरफ जा रहा लोहे के सरियों से भरा एक ट्रेलर हाइवे की पुलिया की डिवाइडर पर चढ़ गया, हादसा इतना भीषण था, कि ट्रेलर दो हिस्सों में बंट गया। इतना बड़ा भीषण सड़क हादसा होने के बाद भी ट्रेलर का चालक एवं परिचालक की जान बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है। ट्रेलर की सड़क दुघर्टना ट्रेलर चालक को नींद में झपकी आना बताया जा रहा है।

बस्सी थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के लोहे के सरियों से भरा एक ट्रेलर जयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान बस्सी चक से करीब 200 मीटर आगे जयपुर की ओर विद्युत निगम जीएसएस के सामने ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पुलिया की दीवार पर चढ़ कर करीब घिसटता गया। शायद ट्रेलर तेज गति में था, इससे ट्रेलर का इंजन का हिस्सा टूट कर केबिन समेत अलग हो गया। ट्रेलर के इस सड़क हादसे को देखने पर हाइवे से गुजर रहे लोगों कहना था कि इतने भीषण सड़क हादसे ट्रेलर का चालक व परिचालक बचना एक करिश्मा ही है। जिस तरह ट्रेलर के इंजन की केबिन टे्रलर से अलग हुई है, उस हिसाब से इसके चालक व परिचालक का बचना मुश्किल था।

बीस फीट नीचे गिर जाता तो…

ट्रेलर हाइवे पर पुलिया की दीवार पर चढ़ कर नीचे नहीं गिरा। यदि यह थोड़ा और खिसक जाता तो पुलिया के नीचे करीब 20 फीट नीचे गिर सकता था। इसकी केबीन भी डिवाइडर में फंसी हुई थी। चालक की कुर्सियां व अन्य पुर्जे भी हाइवे पर डिवाइडर में ही फंसे हुए थे।हालांकि चालक के जूते व अन्य सामान भी नीचे प़ड़ा हुआ था। लेकिन समीप ही होटल चलाने वालों की माने तो चालक व परिचालक को चोटें आने से रात को ही पुलिस ने उनको अस्पतला पहुुंचा दिया।

सरियों से हो सकता था बड़ा हादसा…

ट्रेलर में लोहे सरिए भरे हुए थे। इस हाइवे पर पानी की तरह वाहन चलते हैं। गनीमत यह रही कि ट्रेलर हाइवे पर पुलिया की दीवार की तरफ टकराया, यदि बीच सड़क पर या सरियों के छोर बीच सड़क की ओर घूम जाते तो ट्रेलर के पीछे आने वाले वाहनों में भी घुस सकते थे। यदि सरिए पीछे से आ रहे वाहन में घुस जाते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। इसमे कईयों की जान भी जा सकती थी।